भाषाएं

स्तर

श्रेणियाँ

चैट के माध्यम से लाइव सहायता

 

इस साइट के बारे में

न्यू मुस्लिम ई-लर्निंग साइट में आपका स्वागत है। यह नए मुस्लिम धर्मान्तरित लोगों के लिए है जो अपने नए धर्म को आसान और व्यवस्थित तरीके से सीखना चाहते हैं। इसमे पाठों को स्तरों के अंतर्गत संयोजित किए गया है। तो पहले आप स्तर 1 के तहत पाठ 1 पर जाएं। इसका अध्ययन करें और फिर इसकी प्रश्नोत्तरी करें। जब आप इसे पास कर लें तो पाठ 2 वगैरह पर आगे बढ़ें। शुभकामनाएं।

यहां से प्रारंभ करें

आपको पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है ताकि आपके प्रश्नोत्तरी ग्रेड और प्रगति को सेव किया जा सकें। इसलिए पहले यहां पंजीकरण करें, फिर स्तर 1 के अंतर्गत पाठ 1 से शुरू करें और वहां से अगले पाठ की ओर बढ़ें। अपनी सुविधा अनुसार पढ़ें। जब भी आप इस साइट पर वापस आएं, तो बस "मैंने जहां तक पढ़ा था मुझे वहां ले चलें" बटन (केवल पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध) पर क्लिक करें।

फ़ॉन्ट का आकार: इस लेख के फ़ॉन्ट का आकार बढ़ाएं फ़ॉन्ट का डिफ़ॉल्ट आकार इस लेख के फॉन्ट का साइज घटाएं
लेख टूल पर जाएं

आराम, मस्ती और मनोरंजन

विवरण: यह पाठ इस्लामी धर्म और नैतिकता की सीमाओं के भीतर मुसलमान के लिए अवकाश, मौज-मस्ती और मनोरंजन पर चर्चा करता है।

द्वारा Imam Mufti (© 2015 NewMuslims.com)

प्रकाशित हुआ 08 Nov 2022 - अंतिम बार संशोधित 07 Nov 2022

प्रिंट किया गया: 0 - ईमेल भेजा गया: 0 - देखा गया: 293 (दैनिक औसत: 2)

श्रेणी: पाठ > इस्लामी जीवन शैली, नैतिकता और व्यवहार > सामान्य नैतिकता और व्यवहार


उद्देश्य

·       यह समझना कि आधुनिक मनोरंजन एक उद्योग है।

·       यह समझना कि मस्ती करना अप्रतिबंधित नहीं है।

·       7 प्रकार के हलाल मनोरंजन और 2 प्रकार के "मिश्रित" मनोरंजन के बारे में जानना।

अरबी शब्द

·       शिर्क - एक ऐसा शब्द जिसका अर्थ है अल्लाह के साथ भागीदारों को जोड़ना, या अल्लाह के अलावा किसी अन्य को दैवीय बताना, या यह विश्वास करना कि अल्लाह के सिवा किसी अन्य में शक्ति है या वो नुकसान या फायदा पहुंचा सकता है।

·       जिक्र - (बहुवचन: अज़कार) अल्लाह को याद करना।

·       अवराह - शरीर के वे अंग जिन्हें ढक कर रखना चाहिए।

·       हिजाब - हिजाब शब्द के कई अलग-अलग अर्थ हैं, जिनमें छुपाना, छुपना और पर्दा शामिल हैं। यह आमतौर पर एक महिला के हेडस्कार्फ़ को संदर्भित करता है और व्यापक रूप से मामूली कपड़ों और व्यवहार को संदर्भित करता है।

·       हराम - निषिद्ध या वर्जित।

·       हलाल - अनुमेय।

Leisure,-Fun-and-Entertainment.jpgहम में से अधिकांश के लिए मनोरंजन सुख है। इसका उद्देश्य एक आरामदायक, आनंददायक वातावरण बनाना है जो अस्थायी रूप से दैनिक जीवन के तनाव से बचने, समय बिताने और अपने कीमती खाली समय के दौरान आराम करने का एक तरीका है। सदियों से इसने अनगिनत रूप धारण किए हैं, जिसमें मनोरंजक गतिविधियां जैसे जॉगिंग या पेंटिंग से लेकर निष्क्रिय मनोरंजन जैसे टेलीविजन देखना या संगीत सुनना शामिल है। 

मनोरंजन रोजमर्रा की गतिविधियों का भी रूप ले सकता है, उदाहरण के लिए, बागवानी या खाना बनाना। वास्तव में, मनोरंजन माने जाने वाली गतिविधियों की सूची वस्तुतः अंतहीन है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होती है।

हालांकि, आधुनिक मनोरंजन एक व्यवसाय और एक उद्योग है जो प्रौद्योगिकी से बहुत प्रभावित हुआ है। रंगीन व्यक्तित्वों के साथ, ग्लिट्ज़ और ग्लैमर अक्सर विभिन्न प्रकार के मनोरंजन से जुड़े होते हैं, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक आज के बड़े पैमाने पर मनोरंजन, एक्स-बॉक्स और टैबलेट सभी व्यवसाय हैं जिन्हें लाभ कमाने के लिए बनाया गया है।

एक मुसलमान के लिए खाली समय का मतलब यह नहीं है कि ऐसे समय होते हैं जब कोई व्यक्ति समय बर्बाद करने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र होता है, जिसका कोई फायदा नहीं है। पैगंबर ने कहा,

“न्याय के दिन अल्लाह की मर्जी से आदम की सन्तान के पांव अपनी जगह से तब तक नही हिलेंगे जब तक की अल्लाह उनसे पांच सवाल न पूछ ले: उसका जीवन और उसने इसे कैसे जिया, उसकी जवानी और उसने इसे कैसे बिताया, उसका धन और उसने इसे कैसे हासिल किया और उसने इसे कैसे खर्च किया, उसका ज्ञान और उसने इसके साथ क्या किया।”[1]

मुसलमान को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है कि वह कैसे और कहां अवकाश का समय बिताये, क्योंकि आधुनिक, सामूहिक मनोरंजन के कई रूपों का इस्लाम में सीमित स्थान है।

पूरी तरह से हलाल मनोरंजन/मजेदार

मूल यह है कि सांसारिक मामलों में सब कुछ की अनुमति है सिवाय उसके जिसे विशेष रूप से निषिद्ध बताया गया है। कई मुसलमानों की यह गलत धारणा है कि मौज-मस्ती करना मना है। मौज-मस्ती करना मानव स्वभाव का हिस्सा है और सच है, हालांकि बाकी सब चीजों की तरह, अति-भोग/अधिकता से बचना चाहिए, विशेष रूप से अनिवार्य कर्तव्यों की कीमत पर। हमने मस्ती के कई हलाल रूपों को नीचे सूचीबद्ध किया है।

1.  बाहर भोजन करना

फिजूलखर्ची के बिना संयम से खाएं और हलाल खाना खाएं। बेहतर यह है कि दोस्तों और परिवार के साथ इसका आनंद लें। यह सब हलाल और मजेदार है!

2.  पढ़ना, लिखना, कविता, ऑडियोबुक और पॉडकास्ट सुनना

आप मनोरंजन और आराम के लिए पढ़ सकते हैं। वास्तविकता पढ़ना कथा साहित्य पढ़ने से बेहतर है। विभिन्न विषयों पर किताबें और पत्रिकाएँ चुनें। पुस्तकें खोजने और सुझाव प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छी जगह आपकी स्थानीय सार्वजनिक पुस्तकालय है। यदि आप पढ़ने के लिए संघर्ष करते हैं, तो अपने पढ़ने के स्तर पर पुस्तकों के चयन में मदद के लिए अपने लाइब्रेरियन से बात करें।

3.  तैराकी, तीरंदाजी, मार्शल आर्ट, और बागवानी

तैराकी और तीरंदाजी की सलाह पैगंबर मुहम्मद (उन पर अल्लाह की दया और आशीर्वाद हो) से संबंधित है। तैराकी के लिए सुनिश्चित करें कि विपरीत लिंगों के बीच दुरी हो और आपके कपड़े इस्लामी दिशानिर्देशों के अनुरूप होने चाहिए।  

मार्शल आर्ट बहुत फायदेमंद हो सकता है लेकिन इसमें झुकने या शिर्क जैसे वर्जित कार्यों को शामिल नहीं करना चाहिए।   

5.  दर्शनीय स्थल और प्रकृति की सैर

प्राकृतिक पर्यावरण; समुद्र, जंगल, राजकीय उद्यान, झरने, जानवर, खेत, रेगिस्तानी भूमि और पेड़ सुंदर हैं और इसके अलावा वे आपको अल्लाह के करीब लाते हैं और आपको अंदर से शांति का अनुभव कराते हैं। कुछ गतिविधियां एक पेड़ के नीचे नमाज़ पढ़ने या हाइक पर जिक्र करने की भावना से मेल खा सकती हैं।  

6.  नशीद या इस्लामी गाने

अच्छे, बुरे और इन दोनो के बीच के नशीद मौजूद हैं। कुछ नशीद यौन और हिंसक सामग्री वाले लोकप्रिय संगीत का अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सावधानी से चुनी गई नशीद आपके बच्चों को इस्लाम, पैगंबर मुहम्मद और इस्लामी चीजों से प्यार करवाने का एक अच्छा तरीका है। दुर्भाग्य से, कुछ नशीद-कलाकार रॉक-सितारों के समान होते हैं, इसलिए इनसे सावधान रहें।

7.  बाहर घूमना

आपके दोस्त या तो आपको बनाते हैं या आपको बिगाड़ते हैं। पैगंबर ने कहा, "हर व्यक्ति अपने सबसे अच्छे दोस्त के धर्म का पालन करता है इसलिए सावधानी से मित्रता करें।”

चूंकि हम सभी सामाजिक प्राणी हैं, मौज-मस्ती करने के तरीकों की हमारी सूची में घूमना और सामाजिकता सबसे ऊपर होती है, फिर भी सही दोस्तों का होना बहुत जरूरी है। आपके मित्र ही आपको नमाज़ पढ़ने या नमाज़ को छोड़कर फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे वही हैं जो आपको बताते हैं कि आपका हिजाब सुंदर है या इससे आप अजीब दीखते हैं। अंत में, आप जिसके साथ घूमना चुनते हैं, उससे बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा कि आप कैसे बनते हैं।

"मिश्रित बैग" मनोरंजन के रूप

1.  वीडियो गेम

वीडियो गेम की सामग्री हिंसक, यौन और व्यसनी हो सकती है, फिर भी, यह कहना मुश्किल है कि सभी वीडियो गेम हराम हैं। खिलाड़ी की सामग्री और आदत बहुत भिन्न होती है, इसलिए इसको इस श्रेणी में रखा गया है।

2.  टीवी और इंटरनेट

ऐसा ही इन दोनों के लिए भी है। इंटरनेट इस्लाम सीखने और सिखाने, ऑनलाइन डिग्री प्राप्त करने, नए कौशल सीखने और शोध करने के लिए एक बेहतरीन उपकरण है। इसका उपयोग पोर्नोग्राफ़ी देखने, ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए भी किया जा सकता है, और इससे समय की भारी बर्बादी हो सकती है।

इसी तरह, टीवी को एक उपयोगी उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन शायद ही कभी ऐसा होता है। मार्केटिंग और कार्यक्रम बच्चों और अन्य दर्शकों को कुछ संदेश और उत्पाद भेजने के लिए होते हैं। आजकल खबरें भी मनोरंजन में बदल गई हैं!



फुटनोट:

[1] तिर्मिज़ी

प्रश्नोत्तरी और त्वरित नेविगेशन
पाठ उपकरण
बेकारश्रेष्ठ  रेटिंग दें
| More
हमें प्रतिक्रिया दे या कोई प्रश्न पूछें

इसके अलावा आप यहां उपलब्ध लाइव चैट के माध्यम से भी पूछ सकते हैं।

इस स्तर के अन्य पाठ 9